2/11/21

तुम कैसे हो ? हम बढ़िया हैं !

 





तुम कैसे हो ? हम बढ़िया हैं 

एक गैया है.. दो पड़िया हैं

हम बढ़िया हैं 


फ्लैटों में पलते पोमेरियन

इस आंगन में चिड़िया हैं 

हम बढ़िया हैं 


वहां हाथ-हाथ में इन्फेक्शन ?

सब जुड़ी हुई यहां कड़िया हैं 

हम बढ़िया हैं 


वहां प्रोटीन कैल्शियम की गोली

यहां माटी है और खड़िया हैं 

हम बढ़िया हैं 


वहां दीवाली हैप्पी है 

यहां दीपक हैं, फुलझड़िया हैं

हम बढ़िया हैं 

- देवेश 'खबरी'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें